Heavy Rain: राजस्थान में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, जोधपुर-उदयपुर संभाग में अति भारी वर्षा का अलर्ट

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार (25 जुलाई) के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि 28 जुलाई से इसकी गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

शुक्रवार को पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। सिरोही के माउंट आबू में 195 मिमी (करीब 8 इंच) बारिश दर्ज की गई। वहीं जोधपुर में मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को **पाली के जवाई में 97 मिमी, जोधपुर के बापिणी में 81 मिमी, श्रीगंगानगर के करणपुर में 66 मिमी, बाड़मेर के कल्याणपुर में 57 मिमी, बालोतरा में 56 मिमी, अजमेर के जवाजा में 52 मिमी और सरवाड़ में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजसमंद, कुंभलगढ़, देसूरी और पाली शहर में भी अच्छी बारिश हुई।

बांधों में बढ़ी पानी की आवक

पिछले तीन-चार दिनों की अच्छी बारिश से प्रदेश के जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई है। **2 जुलाई से अब तक 40 से अधिक सूखे पड़े बांधों में पानी पहुंच चुका है।** वहीं **दौसा का मोरेल बांध और टोंक का मानसागर बांध** भरकर ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंच गए हैं।

इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

और पढ़े  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज साफ होगी तारीखों की तस्वीर, दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बावजूद 12 जिलों में सूखे जैसे हालात

इस वर्ष मानसून की देर से एंट्री और बीच में लंबे ब्रेक का असर अब भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं केवल पांच जिले-ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर ही ऐसे हैं, जहां अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…