थलीसैण / पौड़ी : स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Spread the love

 

स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 360 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान शिविर में आए लोगों द्वारा -ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की गई
रविवार को राइंका डडोली थलीसैंण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 70 लोगों की आंखों, 170 लोगों की हडडियों संबंधी, 100 लोगों के पेट व 20 लोगों की एचएमएआईसी जांच की गई।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि ट्रस्ट पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों के आयोजन में जुटा हुआ है तथा ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा। उनके द्वारा जांच शिविर में सहयोग लिए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी को धन्यवाद दिया गया।


वहीं, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन
समय समय पर होने चाहिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।
विशेषज्ञ चिकित्सक सीनियर डा. नदीम अहमद, डा. अली खान , डा. तारिक, डा. गुलनारे, डा. सुम्बुल आदि लोग रहे।
और ट्रस्ट के सदस्य सुनील नेगी, सलमान, बाँबी व जहर हुसैन आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग- आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love