राज्य के 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 से 2 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान

 

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेश में स्वास्थ्य चौपाल अभियान की शुरूआत की जाएगी। जो दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलेगी।

 

प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क जांच के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अलावा टीबी की जांच कर मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें एक लाख यूनिट रक्तदान व पांच लाख रक्तदाता पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है।

 

स्वास्थ्य व रक्तदान शिविरों के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नाम किए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायतों में शिविर लगाने के लिए 15 दिन का चार्ट तैयार किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायतीराज व ग्राम्य विकास समेत अन्य रेखीय विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…