एचडीएफसी: HDFC बैंक ने भी बढ़ाई न्यूनतम बैलेंस सीमा, नया बचत खाता खोलने पर रखने होंगे 25 हजार रुपये

 

 

अब एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा बढ़ा दी है। यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।

 

यह नया नियम सभी बड़े मेट्रो और अर्बन शहरों में लागू किया गया है। हालांकि, पुराने खातों पर इसका असर नहीं होगा। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी। विरोध के बाद बैंक ने सीमा घटाकर अब 15,000 रुपये कर दी है।

एसबीआई : 25,000 रुपये से अधिक के आईएमपीएस लेनदेन पर लगेगा शुल्क
एसबीआई ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 25,000 रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन भेजने पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव 15 अगस्त से प्रभावी होगा। अब 25,000 से एक लाख रुपये भेजने पर दो रुपये, एक से दो लाख पर छह रुपये और दो से पांच लाख भेजने पर 10 रुपये शुल्क (जीएसटी अतिरिक्त) लगेगा।

और पढ़े  दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट, ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र
  • Related Posts

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…