हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम आज- शहरों को मिलेगी अपनी सरकार, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Spread the love

रियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। करीब 11 बजे तक पता चल जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार जीत की ओर अग्रसर है। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे।

 

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने आम व उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

 

54.7 प्रतिशत हुआ था मतदान

प्रदेश के तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में कुल 54.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.3, सोनीपत में 47.4, रेवाड़ी में 64.8, धारूहेड़ा में 72.4, सांपला में 79.2 व उकलाना में 75.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भाजपा खेमे में उत्साह

चुनावी रुझानों को लेकर भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी के भीतर अब चर्चा केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी हो रही है कि कौन सा निकाय भाजपा कितने मतों के अंतर से जीतती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी।


Spread the love
और पढ़े  वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love