हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रिजल्ट 2025:- जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट,92.49% नियमित छात्र हुए पास

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित हुई। परीक्षा सुबह हिंदी विषय के पेपर से हुई, जो 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली।

 

 

प्रतिशत 92.49% रहा नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में इस बार नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।

रिजल्ट जारी

HBSE Board 10th Result Out Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

 रोल नंबर भूल गए? तो ये करें

अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं या खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड देखें, जिसमें रोल नंबर लिखा होता है। अगर एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो स्कूल द्वारा जारी की गई छात्र सूची या रिकॉर्ड में भी रोल नंबर मिल सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आप अपने स्कूल से संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…