हार्वर्ड मेडिकल: हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में धमाका, जांच में पता चला जानबूझकर किया गया विस्फोट,संदिग्ध फरार

 

 

अमेरिका के प्रसिद्ध हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में शनिवार तड़के हुए धमाके ने प्रशासन और सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह विस्फोट जानबूझकर किया गया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

बोस्टन पुलिस के मुताबिक, यह घटना तड़के सुबह गोल्डेनसन बिल्डिंग में हुई, जहां अचानक आग लगने का अलार्म बज उठा। अलर्ट मिलने के बाद एक विश्वविद्यालय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तभी दो संदिग्ध व्यक्ति इमारत से भागते हुए देखे गए। अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। इसके तुरंत बाद इमारत के अंदर जांच में विस्फोट के साक्ष्य मिले
जांच में मिले ये सुराग
बोस्टन फायर डिपार्टमेंट ने प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की कि यह विस्फोट इंटेंशनल यानी जानबूझकर किया गया था। अधिकारियों ने पूरी इमारत की सर्चिंग की, लेकिन कोई अतिरिक्त विस्फोटक डिवाइस नहीं मिला। फायर विभाग और विश्वविद्यालय पुलिस ने कहा कि उन्होंने इलाके को सुरक्षित कर लिया है और किसी अन्य खतरे की आशंका नहीं है।

संदिग्धों की तलाश जारी
पुलिस ने घटना के बाद दो संदिग्धों की धुंधली तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें दोनों ने चेहरा ढका हुआ है और हूडी जैकेट पहनी हुई है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलाके के अन्य कैमरों की भी जांच कर रही हैं ताकि संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

और पढ़े  आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि सभी छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है। फिलहाल कैंपस के कुछ हिस्सों को एहतियातन बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एफबीआई और बोस्टन पुलिस की बम स्क्वाड टीम इस मामले की संयुक्त जांच कर रही है। अभी तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • Related Posts

    क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?

    अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मदर ऑफ ऑल बॉम्ब के संभावित इस्तेमाल की चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊर्जा और…

    अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर

    अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कई सूत्रों के हवाले से बताया…