हरीश रावत: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा को दी चुनौती कहा- मैं हिंदू हूं या नहीं..इस पर एक बार उत्तराखंड में बहस हो

 

 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा को हिंदू व सनातनी के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। कहा, मैं चाहता हूं कि एक बार पूरे उत्तराखंड में इस पर बहस की जाए कि मैं हिंदू हूं या नहीं हूं, मैं सनातनी हूं या नहीं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मैंने सनातन और उत्तराखंड की संस्कृति की बढ़ोतरी के लिए कुछ किया या नहीं। लेकिन भाजपा की ओर से झूठे प्रपंच रचे गए। कहा गया कि हरीश रावत सरकार ने जुम्मे की नमाज की छुट्टी कर दी। यदि कहीं कोई सुबूत छुट्टी का है तो दिखाओ। आठ से नौ साल बीत गए, लेकिन कोई भाजपा वाला मुझे वह आदेश नहीं दिखा पाया है।

हरीश ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, वह आदेश भी कहां है, जिसमें मैंने कहा था कि सत्ता में आने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। उत्तराखंड को भी धन्य है जो भाजपा के इतने बड़े झूठ को पचा गए। मुझे इस बात का अफसोस है कि हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा रहने वाला उत्तराखंड भाजपा के पाखंड के साथ खड़ा हो रहा है। प्रपंचियों, झूठे व लब्बारों के साथ खड़ा हो रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी: स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा...एसटीएच में मरीज ऑक्सीजन पर, 2 और संदिग्ध हैं भर्ती
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…