हरिद्वार: फोन पर बात करते हुए कॉफी शॉप के बाहर निकला युवक, फिल्मी अंदाज में हुआ अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

हादराबाद थाना क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास शनिवार शाम फिल्मी अंदाज में युवक को अगवा कर कार से ले जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 6:33 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ कार सवार युवकों ने शिवालिक नगर निवासी राजन (25) को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास से जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया है और फरार हो गए हैं।

 

सूचना मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया और जगह-जगह नाकेबंदी की गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई जिसने तुरंत खोजबीन शुरू की। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की तलाश की। सामने आया कि घटना में पंजाब नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया है।

 

राजन के साथ मारपीट

पता चला कि इस घटना में कुल छह युवक शामिल थे।अपहृत युवक राजन के दोस्त फतेह सिंह से पूछताछ में भी अहम जानकारी मिली। फतेह सिंह ने बताया कि वे दोनों एक कैफे में कॉफी पी रहे थे। राजन जैसे ही फोन पर बात करते हुए कॉफी शॉप के बाहर निकला एक कार आई और उसमें सवार लोगों ने राजन के साथ मारपीट की और उसे घसीटते हुए कार में बैठाकर ले गए।

और पढ़े  चौंकाने वाला मामला- एक नंबर पर दो कारें,अलग-अलग मालिक, रुद्रपुर आरटीओ में मिलीं दो कारें

एसपी सिटी ने बताया कि महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को मंगलौर हाइवे से चार आरोपियों मंगलौर निवासी अर्पित शर्मा और सिडकुल निवासी नितिन, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन, तथा हर्ष उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत युवक राजन को सकुशल छुड़ा लिया गया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य दो युवक मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love