हरिद्वार: पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे और ऐसे कराया लड़कियों को आजाद

हरिद्वार: पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे और ऐसे कराया लड़कियों को आजाद

नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल के अंदर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देह व्यापार करने वालों को पकड़ते हुए दिल्ली और पंजाब की दो युवतियों को आजाद कराया।

पुलिस ने 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सोमवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सीआईयू व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क साधा। दलाल ने महिलाओं की व्हाट्सएप पर फोटो भेजते हुए रेट तय किए और होटल की जानकारी दी। इसके बाद चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल व्यू में पहुंचे। जबकि अन्य टीम के सदस्य कुछ ही दूरी पर ठहर गए।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि होटल में पहुंचने पर संचालक ने दो अलग-अलग कमरों में दो लड़कियों के होने की बात बताई। इस पर पुलिसकर्मियों ने टीम से जानकारी साझा की। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। कमरों को खुलवाया तो अंदर दिल्ली और पंजाब की दो युवतियां मिली। जिनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। दोनों को आरोपियों के कब्जे से आजाद कराया गया।
आरोपी होटल व्यू मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरननगर और होटल रैमसन के मैनजर मुकेश शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपी सोनू और सपना राजपूत की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि पूछताछ में पीड़िताओं ने बताया कि काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी। यहां पहुंचने पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से मुलाकात हुई।

और पढ़े  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…