हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर: महंत रवींद्र पुरी ने ली पुजारियों की तलाशी, दी कड़ी हिदायत, वायरल वीडियो पर भी बोले

भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुजारियों की तलाशी भी ली और उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि मंदिर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मंदिर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

महंत ने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई वर्ष पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि मंदिर में कोई भी पुजारी उनसे दक्षिणा या दान की मांग करता है, तो इसकी शिकायत सीधे मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में करें। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…