हरिद्वार: पतंजलि गुरुकुलम् की रक्षामंत्री राजनाथ ने रखी आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बात

Spread the love

हरिद्वार: पतंजलि गुरुकुलम् की रक्षामंत्री राजनाथ ने रखी आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् शिलान्यास’ समारोह में पहुंचे। उन्होंने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुल आगे आए। उन्होंने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा था। उन्होंने संस्कृत पढ़ने लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई।

कहा कि देवभाषा की यह स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। गुरु शिष्य परंपरा पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि गुरुओं के नाम पर ही सनातन की पहचान है। सभी धर्म में मतभेद हो सकता है लेकिन गुरु को सभी ने स्वीकार किया है।

और पढ़े  खटीमा- स्वतंत्रता दिवस पर 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में करेंगे काम-
रक्षामंत्री ने कहा कि गुरुकुल परंपरा ने भारत का पूरे विश्व में स्थान दिलाया है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने की भी बात कही। जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति के महत्व को समझ सके इसमें देश के गुरुकुल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई राज्यों ने नई शिक्षा नीति के तहत अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कहा कि इसमें अचानक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्धति ने देश को राजनीतिक और मानसिक रूप से गुलाम बनाया। स्वामी दर्शनानंद ने गुरुकुल की स्थापना कर इस दिशा में प्रकाश फैलाया जो आज भी युवाओं को प्रकाशित कर रहा है।

शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी वार्ता हुई। अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य की जनता में उत्साह है।

इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में ‘गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पहुंचे। जहां रक्षामंत्री ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *