हरिद्वार- ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’: जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी, सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के निर्देश

हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है।

 

17 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक पांच लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं और बड़ी संख्या में शिकायतों का निस्तारण स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया है।

 

चारधाम यात्रा और कुंभ को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उत्तराखंड को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विकासशील राज्य के रूप में आगे बढ़ाना है।

और पढ़े  उत्तराखंड: गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…