Haridwar:8 महिने का मासूम हुआ घर से चोरी,पुलिस ने शनि दान मांगने आए साधु की तलाश में की नाकेबंदी।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर संदेह है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर पर पहुंचा। रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।
बच्चा चोरी होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

और पढ़े  चमोली: औली के घने जंगलों में भारत-अमेरिका की सेना का युद्ध अभ्यास..
  • Related Posts

    देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

    सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास बुधवार सुबह स्कूटी से जा रही महिला को कार सवार कुछ लोगों ने रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। महिला के…

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…