हल्द्वानी: जल्द खत्म हो जाएगी समस्या,नवाबी रोड पर 9.74 करोड़ से बिछेगी नई सीवर लाइन, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट को मिली विभागीय सहमति

 

 

ल्द्वानी शहर के नवाबी रोड की सीवर लाइन आए दिन चोक होने की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। नब्बे के दशक में बिछाई गई यह लाइन अब जीर्ण-शीर्ण होने के कारण पेयजल निगम नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।

कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय तक नवाबी रोड की करीब डेढ़ किमी सीवर लाइन अब सुविधाजनक होगी। नई सीवर लाइन के 9.74 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को शुक्रवार को देहरादून में विभागीय सचिव की सहमति मिल गई है। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

घरों में घुसती है गंदगी : सीवर लाइन चोक होने से नवाबी रोड घरों में गदंगी घुस जाती है। करीब चार साल पहले महिला डिग्री कॉलेज के नजदीक एक घर के कमरे में सीवर की काफी गंदगी भर गई थी। यहां वर्ष 1989-90 में लाइनें बिछी थीं, लाइन के आए दिन चोक होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, PM आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…