हल्द्वानी: दीपावली रोशन करने के लिए 12 दिन तक रहेगा अंधेरा, 7 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,जारी हुआ शेड्यूल

हल्द्वानी शहर में यूपीसीएल ने बिजली की लाइनों की मरम्मत के साथ ही पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग और दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 24 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 14 दिन की अवधि में सुबह से लेकर शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार के अनुसार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।

कब कहां शटडाउन
24 और 25 सितंबर – रानीबाग व गौलापार
29 सितंबर – कालाढूंगी रोड चौराहा
30 सितंबर – 13 बीघा बिजलीघर
03 अक्तूबर – नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
06 अक्तूबर – स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
07 अक्तूबर – गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
08 अक्तूबर – बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
09 अक्तूबर – रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
10 अक्तूबर – आजादनगर, धान मिल
11 अक्तूबर – बाजार क्षेत्र, मंडी
13 अक्तूबर को तिकोनिया आदि क्षेत्रों में बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

पिटकुल भी कराएगा काम
पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा से निकलने वाले काठगोदाम व कमलुवागांजा बिजलीघर के फीडरों के अनुरक्षण कार्य के चलते 27 सितंबर और चार अक्तूबर को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी पिटकुल के ईई पंकज आर्य ने दी।

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…