हल्द्वानी- वाह रे शिक्षा तंत्र..देश का भविष्य लगा रहा है झाड़ू,पहले सफाई फिर हुई पढ़ाई, अभिभावक चिंतित

 

च्चे देश का भविष्य होते हैं, इसी के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सख्त निर्देशों के बावजूद नौनिहालों के हाथों में किताबें नहीं, बल्कि झाड़ू दिख रही है। कुछ इसी तरह का मामला शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर कबड़वाल में देखने को मिला। स्कूल में पढ़ाई से पहले छोटे बच्चों को सफाई करनी पड़ी। इसके बाद ही उनकी पढ़ाई शुरू हो पाई। झाड़ू लगाते समय इनकी यूनिफार्म भी गंदी हो रही है। वहीं धूल से बीमारियों का भी भय बना रहता है।

 

स्कूली बच्चों से विद्यालय और परिसर में झाड़ू व साफ-सफाई करना गलत है। यह जांच का विषय है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। – तारा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी

 

 

आधुनिक शिक्षा के दावे, पर हकीकत कुछ और
प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा दिए जाने के भले लाख दावे किए जाते हो, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में इसका पालन नहीं किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। अभिभावक रोज सुबह बच्चों को तैयार कर पढ़ाई के लिए स्कूलों में भेजते हैं, लेकिन वहां उन्हें सबसे पहले सफाई करनी पड़ती है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह सब शिक्षकों की मौजूदगी में होता है।

और पढ़े  उत्तराखंड: रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मुफ्ती गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…