हल्द्वानी: आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति ने छोटे छोटे बच्चों के साथ  आयोजित किया कार्यक्रम,बच्चे ही देश के भविष्य है – अध्यक्ष नवीन पंत

 

 

ज दिनांक 14 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को बाल दिवस के शुभ अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा छोटे छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस का कार्यक्रम माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड़ हल्द्वानी में आयोजित हुआ।
आज के बाल दिवस कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप मै निवर्तमान मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज के कार्यक्रम मै बच्चों को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है जो कल किसी न किसी रूप मै देश को अपना योगदान देंगे।
अपने अतिथि सम्बोधन मै डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला जी ने कहा कि सारथी लगातार समाज मै हर एक कार्य को बड़े ही संदेशात्मक तरीके से करते आ रहा है। मै आपके सामाजिक कार्यों की सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूँ । साथ ही बच्चों से कहना चाहता हूँ कि बच्चे चाहे किसी भी जगह पढ़ते हूँ समाज की उन्नति के लिए ही सोचना चाहिए। साथ ही संस्था के लोगों से भी आग्रह किया कि अपने अपने मोहल्ले मै यदि आपको कोई जरूरत मंद वियक्ति को कोई भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दे दी जाय तो वो भी बहुत बड़ी मदद हो जाती है।
कार्यक्रम मै बच्चों द्वारा सुंदर कविता पाठ किया किया गया।
अंत मै बच्चों को संस्था द्वारा शिक्षण समग्री एवं खाने की समग्री के पैकेट गिफ्ट के रूप में दिये गये।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी द्वारा किया गया।

और पढ़े  देहरादून: आज होगा युवा संवाद कार्यक्रम, CM धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

आज के कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी,कोडीनेटर दीक्षा पंत पांडे, कानूनी सलाहकार हरीश जोशी, पदाधिकारी रंजना जोशी,गीता बेलवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,बबिता टकवाल,भावना पांडे,कौशल्या जोशी,जानकी रैगई,संतोष गौड़,आफताब आलम,युगल मेलकनी,अर्जुन मौर्य आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…