हल्द्वानी:- आज पूरे 2 साल बाद बनेगी छात्रों की सरकार

हल्द्वानी:- आज पूरे 2 साल बाद बनेगी छात्रों की सरकार

कोविड के दो वर्ष बाद महाविद्यालयों में छात्रों की सरकार बनेगी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 09 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 10 पदों के लिए मतदान चल रहा हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव का मतदान हो रहा हैं, एमबीपीजी कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां एबीवीपी के कौशल बिरखानी, एनएसयूआई के सूरज भट्ट और निर्दलीय रश्मि लमगड़िया के बीच कड़ी टक्कर है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

अलग-अलग गेटों से विद्यार्थियों को महाविद्यालय के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। मध्य गेट से छात्रों को और तीसरे गेट (पोस्ट ऑफिस के पास) से छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा जबकि मुख्य गेट बंद रहेगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए 4157 विद्यार्थी पहली बार वोट करेंगे। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। निर्वाचन समिति ने मतदान संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सीएस नेगी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय खत्री, डॉ. एनएस सिजवाली, डॉ. सीएस जोशी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. एचएस भाकुनी आदि मौजूद रहे।

जीतने के बाद अध्यक्ष प्रत्याशी कॉलेज के लिए करेंगे ये कार्य
महाविद्यालय में किताबों और लाइब्रेरी की समस्या का प्रमुख रूप से हल करूंगा। छात्र हितों के लिए हर संभव प्रयास रहेगा।

सूरज भट्ट-एनएसयूआई
एमबीपीजी को कैंपस बनाने का प्रयास रहेगा। पार्किंग की समस्या का समाधान तत्काल कराने की कोशिश रहेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? CM धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा, प्रदेश में गरमाई सियासत

कौशल बिरखानी- एबीवीपी
कॉलेज के भीतर सिर्फ पढ़ने वाले बच्चे ही प्रवेश करने दिया जाएगा। छात्राओं के लिए अलग से हाईटेक शौचालय बनाया जाएगा।

रश्मि लमगड़िया- निर्दलीय
कॉलेज में स्मार्ट क्लासेज शुरू कराने और फर्नीचर की समस्या हल कराने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
– अरहम रजा, निर्दलीय।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…