हल्द्वानी: गौला में आई बाढ़ के कारण रेलवे को हुआ 15 लाख का नुकसान, सीमेंट के 900 कट्टे बहे,4 जेनरेटर भी डूबे

हल्द्वानी: गौला में आई बाढ़ के कारण रेलवे को हुआ 15 लाख का नुकसान, सीमेंट के 900 कट्टे बहे,4 जेनरेटर भी डूबे

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में गौला नदी के कटाव से बचाव के लिए बनाए गई सुरक्षा दीवार के दोनों तटबंध टूट कर गौला नदी में समा गए हैं। इससे हल्द्वानी स्टेशन की भूमि की ओर कटाव तेज हो गया है। साथ ही रेलवे ट्रैक भी खतरा की जद में आने की आशंका है। बारिश से रेलवे को करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

लगातार हो रही बारिश से गौला नदी उफान पर आ गई है। सोमवार को गौला नदी का जलस्तर 37207 क्यूसेक पहुंच गया जबकि खतरे का निशान 10 हजार क्यूसेक है। गौला उफनाने से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए बनाई ग्रैविटी वॉल का कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि पानी के बहाव से ग्रैविटी वॉल को नुकसान नहीं हुआ है पर नदी के बहाव से वॉल बनाने के लिए रखे सीमेंट के 900 कट्टे बहने के साथ चार जेरनेटर पानी में डूब गए। सुरक्षा दीवार के दोनों तटबंध गौला नदी में जमीदोंज हो गए।

दीवार बहने से फिर से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की भूमि की ओर से तेजी से कटाव शुरू हो गया है। स्टेशन की भूमि को कटाव से बचाने के लिए काम जारी है। वहीं, बारिश से ट्रैक नंबर तीन पर ग्रेविटी वॉल निर्माण का कार्य रुका पड़ा है रेलवे साइट पर मौजूद ठेकेदार ने बताया कि सीमेंट के करीब 900 कट्टे नदी में बह गए। चार जरनेटर नदी में डूब गए जिसे कर्मचारियों ने पानी कम होने पर सुरक्षित स्थान में रख दिया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नदी के तेज बहाव से नुकसान पहुंचा है। कहा कि बारिश बंद होने के बाद प्रभावित कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…