हल्द्वानी: निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज ।

हल्द्वानी: निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज ।

नगर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौच के साथ लूटपाट के मामले में लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुवे कहा कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरी ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेर लिया, फिर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए लूटपाट भी कर दी, जिसमें समद कुरैशी पुत्र लइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था, साथ ही उनकी गाड़ी में रखें 200000 रुपए भी उनके द्वारा लूट लिए गए। इस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल…