हल्द्वानी: अफसरों ने मौके पर हल कराए विवाद, अतिक्रमण हटाकर जमीन पर लिया कब्जा

Spread the love

 

 

 डीएम के निर्देश पर गठित राजस्व प्रवर्तन समिति ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व संबंधी विवादों की सुनवाई की। समिति ने राजस्व अभिलेखों, स्थलीय निरीक्षण और प्रचलित विधिक प्रावधानों की जांच के बाद विवादों से संबंधित मामलों को निस्तारित किया।

सुनवाई के बाद अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा स्थित रकसिया नाले की लगभग एक बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसका कब्जा प्राप्त किया। सीमांकन (पैमाइश) के तीन मामलों के स्थलीय निरीक्षण के बाद उनका निस्तारण किया गया जिनमें शिवलालपुर का सीमांकन विवाद भी शामिल है। फतेहपुर में मार्ग अतिक्रमण से संबंधित प्रकरण का निस्तारण करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। इसके अतिरिक्त खेड़ा क्षेत्र में निजी भूमि के विवाद को भी हल कराया गया। समिति ने राजस्व अभिलेखों में संशोधन से संबंधित 38 प्रकरणों का भी निस्तारण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस:- झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love