हल्द्वानी- अब पुलिस मुखबिर से भी कराने लगी चेकिंग…वायरल हुआ वीडियो,तब पुलिस एक्ट में हुआ चालान

Spread the love

पुलिस अब मुखबिरों से चेकिंग भी करवाने लगी है। मेडिकल चौकी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों के साथ रात में चेकिंग करते दिख रहा है। वह लाठी लेकर लोगों को रोक रहा और उनके वाहनों की चाबियां भी निकाल रहा है। मामला अफसरों तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर मुखबिर का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

एसएसपी के आदेश पर बुधवार को जिले की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मेडिकल चौकी पुलिस मुखानी नहर कवरिंग रोड क्रियाशाला के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सादा कपड़े पहना एक युवक बाइक सवारों को रोक रहा था। डीएल व अन्य दस्तावेज नहीं होने पर चालान काटने की धमकी दे रहा था। साथ ही उनकी चाबी भी छीन ले रहा था। यह सब कुछ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हो रहा था। लोगों ने उसके वर्दी में नहीं होने का विरोध किया तो सड़क पर हंगामे की स्थिति हो गई। बाइक सवारों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया के पैर में चोट लगी है। इसलिए बुधवार को मुखबिर पुलिस के साथ क्रियाशाला रोड पर बाइक व स्कूटी सवारों को रोकने लगा। उन्होंने बताया कि कानून हाथ में लेने पर बरेली रोड निवासी नितिन गुप्ता का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  रोहतक- RTA के रिटायर्ड सचिव ने की आत्महत्या: पत्नी गई थी सैर करने, बुजुर्ग ने निगल ली सल्फास
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love