हल्द्वानी: पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह, जनता परेशान

हल्द्वानी: पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह, जनता परेशान

वर्ष 2018 में 28 फरवरी को तत्कालीन लोक सभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा काठगोदाम पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट कार्यालय का लोकापर्ण किया गया था तब लगा था<strong>हल्द्वानी: पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह, जनता परेशान</strong> कि आगामी कुछ दिनों में इसका कायाकल्प हो जाएगा मगर पांच साल बीत जाने के बावजूद आज भी यहां पासपोर्ट बनवाने आने वाले लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां न तो पीने का पानी उपलब्ध है और न ही बैठने के लिए बेंच,कुर्सी आदि का…बारिश में तो और बुरा हाल हो जाता है जब जरा से कमरे में लोगों की भीड़ नहीं समा पाती और लोगों को छाता लेकर कार्यालय के बाहर ही खड़ा होना पड़ता है यही हाल गर्मियों में भी होता है जब लाइन में लगे लोगों को घंटों बाहर खड़े होकर पसीना बहाना पड़ता है। यहां तक की कार्यालय में भी भीषण गर्मी में मात्र एक पंखे के सहारे कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं यहां आने वाले लोगों के साथ उनके बच्चे भी होते हैं कोई दिव्यांग भी होता है मगर उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं, लोगों को परिसर की दीवार में बैठना पड़ता है या फिर खड़े रहने के सिवा उनके पास कोई चारा नहीं। हलांकि सुधार की दृष्टि से देखा जाए तो परिसर में पर्याप्त जगह है जहां लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। यही नहीं कार्यालय का भी विस्तार किया जा सकता है ताकि लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो जाए…इधर कार्यालय में उपस्थित सत्यापन अधिकारी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यालय में रोजाना 65 लोगों के आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं वहीं मिनिस्ट्री के आदेश पर अब शनिवार को भी पासपोर्ट कार्यालय खोला जा रहा है जिससे लोगों का काम जल्द पूरा हो।

और पढ़े  पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

<strong>हल्द्वानी: पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह, जनता परेशान</strong>
बाइट – अतुल कुमार सक्सेना, पासपोर्ट कार्यालय , सत्यापन अधिकारी काठगोदाम

बाइट – योगेश जोशी
<strong>हल्द्वानी: पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह, जनता परेशान</strong>

  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…