हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

हल्दानी- हल्द्वानी पहुंचे मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को लेकर दिया बयान।

हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव व छात्रा संघ समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि वह छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। और उनकी मांगों को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।

बाइट- सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री

वहीं दूसरी तरफ दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के फरार होने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस मामले में सरकार ने पूरी तत्परता से कार्रवाई की है, महिला द्वारा जैसे ही दुग्ध संघ अध्यक्ष पर आरोप लगाए गए, उसके तत्काल बाद 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किया गया, पाक्सो के तहत कार्रवाई की गई है, इसके अलावा उनके घर में मुनादी करवाई गई और कल उनके घर की कुर्की भी हुई है विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे हैं आरोप पूरी तरह से गलत है सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

बाइट- सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…