हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौके पर मौत, घर लौटने के लिए टेंपो का कर रहा था इंतजार

 

हल्द्वानी में तेज गति से जा रही कार ने सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजमिस्त्री हवा में 15-20 फुट उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार वाला वहां से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार की पहचान कर ली है। मूलरूप से बहेड़ी के पचपेड़ा बनहैनी निवासी 50 वर्षीय नानक चंद्र यहां बजुनिया हल्दू कठघरिया में दो बेटों के साथ किराये पर रहे थे।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम नानक लामाचौड़ में काम खत्म कर फतेहपुर में किसी काम से रुके थे। रात में घर वापसी के लिए फतेहपुर में सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे कि तभी शहर की ओर से जा रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल नानक चंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नानक चंद्र 20 साल से भी अधिक समय से शहर में रह रहे थे।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…