हल्द्वानी / किच्छा- मां मोबाइल छीनकर ले गई..सुबह पंखे से लटकी मिली किशोरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हल्द्वानी / किच्छा- मां मोबाइल छीनकर ले गई..सुबह पंखे से लटकी मिली किशोरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

किच्छा में कोतवाली की एक कॉलोनी में रविवार सुबह एक किशोरी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी शनिवार रात को ढाई बजे फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मां नीचे कमरे में आ गई और किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया।

सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो मां उसे जगाने गई। आवाज देने पर भी उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में किशोरी पंखे से लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा का नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…