Haldwani:- आईजी ने किया कार्यालय का उद्घाटन।

Haldwani:- आईजी ने किया कार्यालय का उद्घाटन।

संवाददाता : सुनील कुमार

लालकुआं पहुचे कुमाऊ मंडल के आईजी डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोलापार स्थित सुल्तान नगरी खेड़ा में राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया इस दौरान आईजी ने गरीब असहाय बच्चों को जूते चप्पल कॉपी किताबें व पेंसिल तथा कपड़े वितरित किए उन्होंने आम जनमानस से भी गरीब व निर्धन बच्चों की मदद की अपील की है।
बताते चले कि लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गौलापार स्थित सुल्लतानगरी खेड़ा पहुचे कुमांऊ मंडल के आईजी डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें ने राय बहादूर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उजाला फाउंडेशन की ओर से एक स्वास्थ्य फिर भी लगाया गया जिसका आईजी ने निरीक्षण कर मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली साथी शिविर में पहुंचे लोगों का हालचाल भी जाना इस दौरान आईजी ने गरीब असहाय बच्चों को जूते, चप्पल, कॉपी किताबें व पेंसिल तथा कपड़े वितरित किए उन्होंने आम जनमानस से भी गरीब व निर्धन बच्चों की मदद की अपील की है वही आईजी को अपने बीच पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। इस दौरान आईजी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला उत्पीड़न तथा नशा संबंधित एवं पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल आर्य और सचिव नवीन डालाकोटी ने कहा कि आज कार्यालय का उद्घाटन आई जी द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि यहां कार्यालय गरीब असहाय तथा निर्धन लोगों की मदद के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…