हल्द्वानी / गोरापड़ाव:- तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी में टक्कर,दोनों लोगों की हुई मौत |

हल्द्वानी / गोरापड़ाव:- तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी में टक्कर,दोनों लोगों की हुई मौत |

हल्द्वानी में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे मंडी चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग गाड़ी से दूर जाकर गिरे। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे। यहां दोनों होटल में नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है।

मूलरूप से अल्मोड़ा बमन सुयाल सेथित बरिया निवासी दीवान सिंह बिष्ट (35) और धारी खत्याड़ी स्थित तलार बाड़ी निवासी अभय बिष्ट (20) हल्द्वानी स्थित एक होटल में नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात दोनों होटल का ही कुछ सामान लेकर गोरापड़ाव जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी चला रहे दीवान सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभय बिष्ट ने एसटीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों शवों को देर रात मोर्चरी भिजवा दिया।
मंगलवार की सुबह ही दोनों मृतकों के परिजन हल्द्वानी पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह की कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

और पढ़े  भारत-तिब्बत व्यापार समय से 6 दिन पहले बंद: बर्फबारी की आशंका, व्यापारी गुंजी पहुंचे, इस बार फीका रहा कारोबार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…