हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते

हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते

शहर के शनि बाजार क्षेत्र में इन दिनों मानसून के चलते लोगों का जीना मुहाल हो चुका है, लोगों के घरों के आंगन गंदे पानी से लबरेज हैं। गलियां मलबे से पटी पड़ी हैं और लोगों का पैदल चलना दूभर हो चुका है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस बार क्षेत्र में अभी तक नाले की सफाई नहीं हुई जबकि हर बार मानसून से पहले सफाई कर दी जाती थी जिसके चलते नाला ओवर फ्लो हो गया और गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। जोशी विहार, चौधरी कॉलोनी सहित पूरा क्षेत्र कूड़े के ढे़र से पटा पड़ा है, <strong>हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते</strong>खाली प्लॉटों पर कूड़े का ढेर और नाले का पानी एकत्र होने से क्षेत्र में बदबू और मक्खी-मच्छरों पनप रहे हैं जिससे लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गलियों में मलबा जमा होने की वजह से पैदल चलना तो दूर दोपहिया वाहन चलाना भी दूभर हो गया है लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र के पार्षद रईस अहमद ने बताया कि इस संबंध पर कई बार पहले भी अधिकारियों को बताया जा चुका है पर किसी के कान में जूं नहीं रेंगती नहीं आज सुबह भी कई बार अधिकारियों को फोन कर कूड़ा उठवाने और सफाई का प्रबंध करवाने को फोन किया तो किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम द्वेष पूर्ण रवैया अपना रही है, अगर जल्द निगम इस ओर ध्यान नहीं देगा तो वे पूरे क्षेत्रवासियों के साथ निगम में धरना देने को बाध्य होंगे।

और पढ़े  एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

बाइट- रईस अहमद गुड्डू पार्षद वार्ड 59, हल्द्वानी
<strong>हल्द्वानी:- लोगों के घर घुसा गंदे नाले का पानी,लोगों का गुस्सा निकला बाहर…बोले अधिकारी झांकने तक नहीं आते</strong>
बाइट – लोगों से बातचीत रैंडम चला दीजिएगा

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…