हल्द्वानी- क्राइम की खबर: बीए की छात्रा से 4 लोगों ने एक साल में कई बार किया दुष्कर्म…बनाया अश्लील वीडियो; परिचित महिला भी थी शामिल

हल्द्वानी- क्राइम की खबर: बीए की छात्रा से 4 लोगों ने एक साल में कई बार किया दुष्कर्म…बनाया अश्लील वीडियो; परिचित महिला भी थी शामिल

हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार युवक समेत एक महिला पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली।

इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर पर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई। पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण

उमेश कुमार मलिक, कोतवाल हल्द्वानी थाना
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,328,342,323 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…