हल्द्वानी: ब्रेकिंग- रोडवेज के पास होटल में मिला शव,पुलिस टीम मौके पर

हल्द्वानी: ब्रेकिंग- रोडवेज के पास होटल में मिला शव,पुलिस टीम मौके पर

हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइट- हरेंद्र चौधरी, कोतवाल हल्द्वानी

और पढ़े  बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

    बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की…