हल्द्वानी- भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के पास महज 50 हजार की नकदी…बैंक में 3026 रुपये जमा, पर पत्नी और बेटा है लखपति

 

एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी से साहित्य में स्नातक उत्तीर्ण भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट (57) के पास 50 हजार की नकदी और बैंक अकाउंट में मात्र 3026 रुपये जमा हैं। पत्नी मीना सिंह के पास 35 हजार रुपये की नकदी है जबकि उनके बैंक खातों में 14 लाख 49 हजार 362 रुपये जमा हैं। पुत्र रमयराज के पास 500 रुपये नकद और उनके बैंक खाते में 9 लाख 95 हजार 152 रुपये जमा हैं। गजराज के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

छड़ायल नायक निवासी गजराज की ओर से जमा कराए गए शपथ पत्र पर नजर डालें तो उनकी पुत्री राजलक्ष्मी के पास पांच सौ रुपये नकद हैं। उनके पास बांड, डिबेंचर और शेयर नहीं हैं। गजराज के पास 1.52 लाख रुपये मूल्य की 20 ग्राम स्वर्ण मुद्राएं हैं जबकि उनकी पत्नी मीना सिंह के पास 6.10 लाख रुपये मूल्य के 80 ग्राम के जेवर हैं। भाजपा प्रत्याशी की नैनीताल तहसील के नैकाना में संयुक्त खाते की एक करोड़ रुपये मूल्य की 1.260 हेक्टेयर भूमि है।

उनकी पत्नी के पास ग्राम छड़ायल नायक में 98 लाख रुपये मूल्य की 0.78 हेक्टेयर जमीन, छड़ायल नायक में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का आवासीय भवन, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में 52 लाख रुपये मूल्य का और 2275 वर्गफीट में एक मकान है। वर्ष 2024-25 में गजराज ने एक लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। व्यवसाय और कृषि भूमि से भाजपा प्रत्याशी को 9 लाख 4 हजार 20 रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होती है। बिष्ट के पास महिंद्रा की अल्टुरस और पत्नी के पास 2023 मॉडल की होंडा सिटी कार है।

और पढ़े  उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, 3 साल से भटक रहे ग्रामीण
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…