हल्द्वानी / बनभूलपुरा- रेलवे भूमि प्रकरण: छह वार्डों में आज से लगेंगे विशेष शिविर, परिवारों के पुनर्वास की पहल तेज

Spread the love

 

ल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण की जद में आने वाले परिवारों के सर्वेक्षण और पुनर्वास मामले में पीएम आवास योजना की पात्रता जांचने के लिए आज शुक्रवार से बनभूलपुरा के छह वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों में क्षेत्र के प्रभावित पूर्व में बांटे गए फार्मों को जमा कर सकेंगे।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि 20 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। वार्ड संख्या 24 के लिए रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, 15 के लिए अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, वार्ड 25 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 26 के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, वार्ड 32 व 33 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और वार्ड 30 व 31 के लिए मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में कैंप लगाए जाएंगे।

नगर आयुक्त ने उक्त सभी वार्डों के पार्षदों को पत्र भेजकर अतिक्रमण की जद में आने वाले परिवारों की प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराने में सहायता करने, फॉर्म वितरण, फॉर्म भरवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घटकों की जानकारी उपलब्ध कराने और निर्धारित स्थल पर फार्म जमा कराने में सहयोग की अपील की है।

बनभूलपुरा के शिविर स्थल पर तैनात होंगी छह टीमें
रेलवे जमीन मामले में शुक्रवार से लगने वाले शिविर की सुरक्षा के लिए छह टीमें तैनात रहेंगी। रेलवे पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि शिविर में प्रभावित परिवार आएंगे और आवेदन करेंगे। यहां कानून व्यवस्था को लेकर कोई गंभीर बात नहीं है। कोर्ट के निर्देश के क्रम में छह शिविर पर पुलिस की छह टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा पीएसी बल भी दिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर कमल कोरंगा ने बताया कि जीआरपी के 18 जबकि आरपीएफ के 10 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। माई सिटी रिपोर्टर

तीन दिन में 4060 प्रभावित परिवारों को बांटे गए फाॅर्म
बनभूूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भी प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म बांटने का काम जारी रहा। तीसरे दिन 2347 फॉर्म बांटे गए। इसके लिए छह टीमों में शामिल 90 कार्मिकों को लगाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश पारुल थपलियाल और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने फॉर्म वितरण कार्यक्रम का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि तीन दिन में 4060 फार्म बांटे जा चुके हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love