हल्द्वानी: अफ्रीकी नागरिक ने कोतवाली पुलिस को छकाया,खुद को घिरा देख भागने लगा अफ्रीकी नागरिक

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर के रोडवेज के पास नशे के हालत में मिले अफ्रीकी नागरिक को पुलिस कोतवाली ले आई। बृहस्पतिवार की सुबह जब उसका नशा उतरा तो कोतवाली में खुद को पाकर वह भागने की कोशिश करने लगा। इसी भागमभाग में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से उसकी हाथापाई हो गई। काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसका वीजा वैध था और वह सूडान का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी बस अड्डे में एक युवक नशे की हालत में लेटा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रात में तो वह नशे में था, ऐसे में सबकुछ सामान्य रहा। बृहस्पतिवार सुबह जब उसका नशा उतरा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और सिपाहियों ने उसे रोकना चाहा तो वह सबसे उलझ गया। कोतवाली से भागने के चक्कर में उसने पुलिस कर्मियों को छका दिया। जवानों से हाथापाई तक कर डाली। उसकी भाषा किसी के समझ में नहीं आई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि नागरिक उत्तर पूर्वी अफ्रीका के सूडान का रहने वाला है। उसका नाम कोन है। उसका वीजा भी वैध है। नशे की हालत में था तो उसे कोतवाली लाया गया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं, सड़कों पर फोर्स
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love