हल्द्वानी: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिज्जू के फैसले का स्वागत ||

Spread the love

हल्द्वानी: अधिवक्ताओं ने किया केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिज्जू के फैसले का स्वागत ||
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार के उच्च न्यायालय के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के फैसले पर मोहर लगा कर उच्च न्यायालय के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता साफ कर दिया है। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की हल्द्वानी इकाई के अधिवक्ता ने केंद्रीय कानून मंत्री आदरणीय श्री किरन रिज्जू जी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के बैनर तले मिष्ठान वितरण उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में किया गया ।
अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड की हल्द्वानी इकाई के सयोजक ललित मोहन जोशी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और सरकार की समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कदम बताया है साथ ही केंद्र सरकार के इस फैसले को वाद कारियो के हित में बताया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में दीवान बिष्ट, जगत सिंह घुडदौड़ा , उमेश जोशी , गिरजेश पाण्डे , महेश सुयाल, प्रदीप तिवारी, मनोज मेहरा, उमेश नैनवाल , मेघा सुयाल , पियूष तिवारी , राजीव ओली, देवेंद्र विश्वकर्मा, भुवन त्रिपाठी, के के तिवाड़ी ,एन के जोशी, गौरव कर्नाटक ,देवेंद्र भाकुनी , देवेन्द्र नेगी , जितेंद्र बोरा ,वीरेंद्र सिंह परिहार , हरेंद्र सिंह रोटला, महेश चंद्र पाठक, डी के सक्सेना, जगमोहन खोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आकांक्षा सुयाल समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

rajendra singh bisht. jagmohan kholiya


Spread the love
और पढ़े  व्यापारियों ने अधिकारियों को कमरे में बनाया बंधक, एडीबी के कार्यों में लापरवाही से नाराज
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *