हल्दूचौड़:- बिपाषा पौडियाल बनी एक पैगाम पिता के नाम प्रतियोगिता की विनर..

बिपाषा पौडियाल बनी, एक पैगाम पिता के नाम प्रतियोगिता की विनर, जबकि सरांशी पांडे ने दूसरा व काजल शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में एक पैगाम पिता के नाम ऑनलाइन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गयी। यहां फादर्स डे पखवाड़ा के चलते पिता के प्रति अपने विचार व भावनायें व्यक्त करने के लिए प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिसमे फाइनल में 3 प्रतिभागियों के बीच महामुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में बिपाषा पौडियाल प्रथम, सरांशी पांडे ने दूसरा व काजल शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक- आशीष दुम्का थे । उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाना था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, पूजा जोशी, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, बबिता बिष्ट, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, मेघा त्रिपाठी, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, प्रकाश तिवारी, नेहा बिष्ट, आयुषी तिवारी, विनोद नैलवाल उपस्तिथ थे।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…