हल्दूचौड़:- हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्रांतर्गत निरंतर बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक, पुलिस बल की कमी से क्षेत्र में बढ़े अपराध।।

घर के अहाते में खड़ी कार का शीशा तोड़ कर म्यूजिक सिस्टम चोरी करने का किया प्रयास असफल होने पर क्षतिग्रस्त कर दिया पूरा सिस्टम ।

क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्तिथि मां दुर्गा कालोनी जग्गीबंगर से सामने आया है यहां भाजपा नेता मनोज फर्त्याल के घर के बाहर खड़ी उनकी बलेनो कार से देर रात अज्ञात चोरों द्वारा कार के शीशों को तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुराने का प्रयास किया गया किंतु असफल होने पर वह उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरु कर दी है।
पीड़ित मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रोज की भांति उनकी कार उनकी बाउंड्री वॉल के अंदर खड़ी थी।प्रातः जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अंदर लगा म्यूजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।इधर पीड़ित की शिकायत पर कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल ने मातहतों को मामले की जांच कर तत्काल दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस बल की कमी से क्षेत्र में बढ़े अपराध।

10 साल पहले अस्तित्व में आई गैर रिपोर्टिंग हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में पुलिस बल कम होने के चलते क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना यहां की पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। ज्ञात हो कि यहां पर दो सब इंस्पेक्टर और 3 जवान ही तैनात हैं। ओर इन पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। 10 साल बीतने के उपरांत भी न तो यह चौकी रिपोर्टिंग चौकी बन पाई और न ही यहां गश्त के लिए कोई वाहन मुहैया हो पाया। गश्त के अभाव ओर पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण इन दिनों क्षेत्र के अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। साथ ही इनमें पुलिस का भय भी लगभग समाप्त हो गया है। चौकी क्षेत्र में चोरी लूटपाट मारपीट आदि अपराधों सहित जुआ-सट्टा व अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने निरंतर बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बनाने के साथ ही अविलंब चौकी में पुलिस बल बड़ाकर गश्त शुरू करने की मांग की है।

और पढ़े  बाइक मैकेनिक की हत्या: रंजिश या कोई और राज? फुटेज में आया सामने, कम उम्र के दिखे गोली चलाने वाले आरोपी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…