डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहा था ज्ञानेंद्र, हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर किया सुसाइड

 

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में अपने ही कमरे में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रूम मेट ने अपने अन्य साथियों को दी, जिसके बाद छात्र के गले में बंधी रस्सी को काटकर उसे अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा (36) जो उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। वह मेकाज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात ज्ञानेंद्र ने अपने कमरे में रात करीब 2 बजे के लगभग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब उसके रूममेट ने उसे फंदे में लटके देखा तो उसने पहले अपने साथियों को जानकारी दी। उसके बाद उसके गले मे बंधे रस्सी को काटकर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।, इस घटना के बाद से हॉस्टल के साथ ही कैम्पस में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  नेपाल बाढ़: एक जिला, दो सौ से ज्यादा गुमनाम शव, डीएनए सुरक्षित कर कब्रों में किया जा रहा दफन
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…