Gujarat बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा 6 की मौत; 7 घायल ।

गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि बेकाबू कार श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गई।
इस दर्दनाक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर यात्री पंचमहल जिले के काकोल के रहने वाले थे और अंबाजी मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसे में कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती, हिरासत में चार तस्कर

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों…

    गुजरात: सूरत में गैर-कानूनी विध्वंस मामले में नगर निगम के 5 इंजीनियर निलंबित, मामले पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    गुजरात के सूरत शहर में 100 से ज्यादा मकान गिराए जाने के मामले में सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने बुधवार को पांच सिविल इंजीनियरिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…