गुजरात Election:केजरीवाल ने किया गुजरात में सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान, ईसूदान गढ़वी होंगे AAP की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार..

Spread the love

गुजरात चुनाव में अपनी और अपनी पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम प्रत्याशी का एलान कर दिया। राज्य में ईसूदान गढ़वी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम फहरा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीद है। चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान किया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा आप व एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने तैयारी तेज कर दी है। आप सूत्रों के मुताबिक, इसूदान गढ़वी के साथ सीएम उम्मीदवारी की रेस में गोपाल इटालिया का भी नाम था।

चुनाव तारीखों के एलान के बाद आप ने गुजरात में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो शुरू करेगी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल गुजरात में पार्टी के सीएम प्रत्याशी इसूदान गढवी के साथ चलेंगे। आप राज्य में रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।

गुजरात चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में फिर सत्ता प्राप्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंकेगी। भाजपा राज्य में बीते 27 सालों से सत्ता में है और इस बार भी फिर जीत का परचम लहराने में जुटी है। आप ने इसमें तड़का लगा दिया है। पंजाब में जीत के बाद आप गुजरात को लेकर भी उत्साहित है। वहीं, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी जोर आजमाइश करेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन-: आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात…


    Spread the love

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *