गुजरात-  बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत

Spread the love

 

गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना गुजरात के डांग की है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे। बचाव और राहत कार्य पूरा हो चुका है।

चालक ने बस से नियंत्रण खोया
पुलिस ने बताया कि गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस में 48 तीर्थयात्री सवार थे और हादसे में बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन-: आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात…


    Spread the love

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love