GST: जीएसटी कटौती से 30-35 रुपये तक सस्ती हो सकती है सीमेंट की बोरी,निर्माण लागत भी घटेगी

Spread the love

जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से सीमेंट की 50 किलो की बोरी के दाम 30-35 रुपये तक घट सकते हैं। इससे मकानों और अन्य आवासीय परियोजनाओं की निर्माण लागत में भी कमी आएगी। जीएसटी परिषद के फैसले के अनुरूप 22 सितंबर से सीमेंट पर कर दर 28 से घटकर 18 फीसदी रह जाएगी।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा, जीएसटी दरों में कटौती का फैसला सीमेंट क्षेत्र के लिए संरचनात्मक रूप से सकारात्मक साबित होगा। इससे सीमेंट कंपनियों में प्रतिस्पर्धा होगी, जिससे वे कर दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी। इससे न सिर्फ सीमेंट की कीमतों में नरमी आएगी, बलि्क बुनियादी ढांचा और आवासीय परियोजनाओं की लागत भी घटेगी। हालांकि, कंपनियों की प्रति बोरी वास्तविक आय एक दायरे में ही रहने की संभावना है।

 

सीमेंट की मांग में पांच से सात फीसदी की वृद्धि का अनुमान
रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग में पांच से सात फीसदी की वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। इसके मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में मानसून की सक्रियता के कारण निर्माण गतिविधियां सुस्त रहने से सीमेंट की मांग पर दबाव रह सकता है। शहरी इलाकों में नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत में गिरावट से मांग कमजोर बनी हुई है। हालांकि, बेहतर मानसून और वास्तविक मजदूरी बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट की खपत मजबूत रहने की उम्मीद है।

 

अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट उद्योग ने दर्ज की छह से सात फीसदी की वृद्धि
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट उद्योग ने छह से सात फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी। जुलाई में मात्रा वृद्धि 12 फीसदी रही है, जो अच्छी शुरुआत है। ब्याज दरों में कटौती से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में शहरी मांग बढ़ सकती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में वृद्धि दर कमजोर रहने का अनुमान है।

और पढ़े  दिल्ली दंगा केस: 'दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद', HC में पुलिस ने किया जमानत का विरोध

Spread the love
  • Related Posts

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    ब्लाइंड मर्डर सुलझा: बेटे के कत्ल में पिता और दोस्त पकड़े, डॉक्टर का बहाना कर ले गए, पत्थर से मारा

    Spread the love

    Spread the loveसाउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके पिता तालुकदार…


    Spread the love