ग्रेटर नोएडा-: इंजीनियर ने 11वें माले से लगाई छलांग, पहली मंजिल पर पड़ी मिली लाश, सामने आई ये बात

Spread the love

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक एक बुजुर्ग 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप श्रीवास्तव (60) वर्ष के रूप में हुई। बुजुर्ग पेश से इंजीनियर थे। मगर पिछले कई साल से वह कोई काम नहीं कर रहे थे। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच की जा रही है।

 

पहली मंजिल के छज्जे पर मिली लाश
जानकारी के मुताबिक होली के दिन शाम करीब 6 बजे सूचना मिली की हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति 11वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक व्यक्ति प्रथम तल के छज्जे पर गिरा हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्टूल लगाकर कूदे थे संदीप
जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या है। उन्होंने आत्महत्या के लिए बालकनी के पास एक स्टूल भी लगाया था। स्टूल घटना स्थल के पास मिला है। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मानसिक बीमारी से थे ग्रस्त
पुलिस को परिजन ने पूछताछ में कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी रहती हैं। जबकि उनका पुत्र बेंगलुरु में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

और पढ़े  शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, UP पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love