प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में आधुनिक स्मार्ट क्लास का हुआ भव्य उद्‌घाटन.

प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में आधुनिक स्मार्ट क्लास का हुआ भव्य उद्‌घाटन.

तकनीकी साक्षरता एवं निपुण भारत के लक्ष्यों की ससमय प्राप्ति हेतु स्वयंसेवी संस्था जी बी टी सी ट्रस्ट के द्वारा प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में आज आाधुनिक स्मार्ट कक्षा का उद्‌घाटन ऋतु मलिक संस्थापिका सेबराॅस आटो प्रा. लि. मानेसर गुरुग्राम द्वारा खंड शिक्षाधिकारी श्री अमित श्रीवास्तर, वा सभासद श्री विपिन पांडे की उपस्थिति में किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत, माल्यार्पण से हुई. छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रमों की ज्ञानवर्धन वा छटा बिखेरी. यूथ लीडरशिप कार्यक्रम के तहत जी बी टी सी ट्रस्ट के युवा सदस्य अर्जुन कुंदन (अमेरिका) चेसना मालिक (दिल्ली) और जाह्नवी वार्ष्णेय (नोएडा) ने रोचक गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर व्यापक जानकारी साझा की. ट्रस्ट के सह संस्थापक देवेश मोहन ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या यादव द्वारा सभी अतिथियों, बच्चों और अभिभावकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया गया. *कार्यक्रम में जी बी टी सी ट्रस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौमित्र दूबे,*
*प्रोजेक्ट यूथ लीडर – संतोष गुप्ता, स्मार्ट क्लास – अनामिका मिश्रा, प्रोजेक्ट सुपर 60 – पंकज आर्या, टीम लीडर – अंशु त्रिपाठी,*, *कर्मठ मेंटर्स – निधि महेन्द्रा, सर्वेश तिवारी, विद्या यादव, नीलम मन्ध्यान, साधना, और *प्राथमिक विद्यालय बीकापुर से रविंद्र कुमार,शिव प्रताप सिंह, निशा सिंह, शालिनी त्रिपाठी, कंचन गुप्ता* और शिक्षा जगत से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रही.

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…