ग्रैमी 2026:- 4 साल बाद मंच पर उतरे बीबर, बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी

 

 

संगीत जगत के मशहूर और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन जारी है। इवेंट में अमेरिकन सिंगर सबरीना कारपेंटर और जस्टिन बीबर परफॉर्म कर चुके हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट कर रहे हैं। कई लोगों को ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। पढ़िए हर अपडेट…

 

 

टाइलर ने दी परफॉर्मेंस

अमेरिकी रैपर, गायक, निर्माता और संगीतकार टाइलर ने भी परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस को इंटरनेट पर फैंस इस साल की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं।

 

एल्बम ऑफ द ईयर भी जीते बैड बनी

बैड बनी के एल्बम DeBÍ TiRAR MáS FOToS को एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।

 

केंड्रिक लैमर और SZA को अवॉर्ड

केंड्रिक लैमर और SZA ने ‘लूथर’ के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। केंड्रिक लैमर ने ‘GNX’ के लिए बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड भी जीता है।

 

 

फैरेल विलियम्स को अवॉर्ड

फैरेल विलियम्स को दुनिया भर में संगीत में उनके प्रभाव और कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए डॉक्टर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड दिया गया। फैरेल 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।

 

बिली एलिश को अवॉर्ड

बिली एलिश के गाने ‘वाइल्डफ्लॉवर’ को सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। यह बिली का 10वां ग्रैमी अवॉर्ड है।

 

 

दलाई लामा को मिला ग्रैमी

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए अवॉर्ड मिला है।

और पढ़े  नागौर: हनुमान बेनीवाल की छोटी भाभी बनीं सरपंच, बड़ी भाभी को 149 वोटों से हराया

लोला यंग को ‘मेसी’ के लिए ग्रैमी

लोला यंग को बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी मिला। यह अवॉर्ड उन्होंने अपने गाने ‘मेसी’ के लिए जीता।

  • Related Posts

    कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?

    कर्नाटक में गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अगुवाई में हुई…

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…