भारत सरकार ने किये 150 से ज्यादा यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

Spread the love

भारत सरकार ने किये 150 से ज्यादा यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

भारत सरकार ने सोशल मीडिया से जुड़े 100 से ज्यादा चैनलों और अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी गुरुवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दी है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार इन चैनलों को गलत सूचना फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा 5 टीवी चैनलों पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 2009 से अब तक 30 हजार से अधिक वेबसाइटों, सोशल मीडिया पोस्ट और अकाउंट को ब्लॉक किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक किए गए चैनलों में 104 यूट्यूब चैनल और 5 टीवी चैनल शामिल हैं। साथ ही 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में फिर से जरूरत पड़ी तो सरकार इस तरह के एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगी।

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई है। इनमें से कई चैनलों को भारत की नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप के चलते ब्लॉक किया गया है। बता दें कि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फेक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों को फेक न्यूज फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया था।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि आईटी मंत्रालय ने 2021 से अक्टूबर 2022 तक 1,643 यूजर जेनरेटेड यूआरएल (URL) को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसमें वेबसाइट,वेबपेज, पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट्स शामिल हैं।

और पढ़े  जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने जा रहे ट्रंप, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Spread the love
  • Related Posts

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *