Government Alert: सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, रखें इन बातों विशेष ध्यान।

Spread the love

भारत में करोड़ों लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करते-करते गुजार देते हैं। इसी कड़ी में सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक चेतावनी को जारी किया है। बीते सालों में साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इसी को देखते हुए सरकार ने बेस्ट प्रैक्टिसेज पर एक एडवाइजरी को जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये एडवाइजरी जारी की है। इसमें उसने बताया है कि यूजर्स को स्मार्टफोन पर एप को डाउनलोड करते समय क्या करना चाहिए? और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से गाइडलाइन में स्मार्टफोन यूजर्स को बताया गया है कि एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर एप का ही उपयोग करें। ऐसा करने पर स्पाईवेयर या वायरस युक्त एप के स्मार्टफोन में आने की संभावना काफी कम हो जाएगी।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करते समय उस एप के विवरण, यूजर्स के रिव्यू, डाउनलोड की संख्या आदि जानकारियों पर विशेष ध्यान दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि अपने स्मार्टफोन में किसी भी तरह के गैर-अधिकृत वेबसाइट को ब्राउज न करें।
आपको अपने स्मार्टफोन को समय समय पर अपडेट करते रहने चाहिए। ऐसा करने पर आपके मोबाइल में सिक्योरिटी से जुड़े नए पैचेस आ जाते हैं। इससे स्मार्टफोन को एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी मिलती है। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय सेफ ब्राउजिंग करें।

और पढ़े  2 बंदूकें लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, पहले टीचर पर चलाई गोली फिर साथी छात्र की हत्या कर की खुदकुशी

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *