कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

 

 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह का एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

 

पिछले कुछ महीनों में लगातार हुई फायरिंग 
कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

 

टारगेट किलिंग करने जा रहे चार गुर्गों को ऑपरेट कर रहा था गोल्डी ढिल्लों
इससे पहले बुधवार को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़, मोहाली और पटियाला में टारगेट किलिंग करने जा रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इन्हें विदेश में बैठा गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ऑपरेट कर रहा था। घेराबंदी होती देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 कारतूस और सात .32 बोर पिस्तौल भी बरामद किए थे। गोल्डी ढिल्लों के सिर पर इनाम घोषित है।

और पढ़े  गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन

कैफे पर फायरिंग मामले में इससे पहले तीन आरोपी कनाडा से किए गए थे निर्वासित
इससे पहले कनाडा में मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कनाडा सरकार ने डिपार्ट करने के आदेश जारी किए थे। तीनों के तार पंजाब से जुड़े हैं।यह कार्रवाई दा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) की तरफ से की गई थी। एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के व्यवसाय मालिकों को निशाना बनाकर चल रहे जबरन वसूली नेटवर्क से जुड़ी एक जांच के बाद इन तीन भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया था।

  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…