हैवानियत की हदें पार: नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, 3 दरिंदों ने रातभर बारी-बारी की दरिंदगी

हरियाणा के नूंह स्थित तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन स्थानीय युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

 

रातभर बनाया बंधक, तीन लोगों ने बारी बारी किया दुष्कर्म
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कुछ महीने पहले पीड़िता के साथ गलत हरकत की और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद 19 दिसंबर की रात को धमकी देकर पीड़िता को घर से बाहर बुलाया गया और एक ट्यूबवेल पर ले जाकर रातभर बंधक बनाए रखा। इस दौरान तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब 11 बजे पीड़िता को छोड़ा गया, साथ ही जान से मारने और फिर से अपहरण करने की धमकियां दी गईं।

 

पीड़िता ने घर लौट सुनाई दरिंदगी की कहानी
पीड़िता के घर लौटने के बाद परिवार को पूरी घटना का पता चला, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 127(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मुकदमा नंबर दर्ज किया।

पुलिस बोली- जल्द होंगी गिरफ्तारियां
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटनास्थल की जांच की जा रही है, पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त करने की तैयारी में है ताकि कथित वीडियो बरामद किए जा सकें और वायरल होने से रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेहद संवेदनशील है, जांच के आधार पर जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।

और पढ़े  ब्रेकिंग- 75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा, फिर सेना में नियमित भर्ती होगी
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…